Jharkhand

Apr 09 2024, 08:35

भाजपा से 3 मज़बूत महिला शख्शियत झारखंड के चुनावी समर में,गठबंधन की भी है तैयारी,महिला मतदाताओं के लिए है बड़ी चुनौती

 

झारखंड डेस्क

झारखंड के चुनावी जंग इस बार बहुत ही रोचक और बहुत महत्वपूर्ण है।वह इस लिए भी की यह पहला मौका है जब भाजपा ने इस बार इस चुनावी समर में तीन महिलाओं को उतारा है।ये तीनो महिलाएं झारखंड की राजनीति में मील के पत्थर साबित होंगी। ये तीनो महिलाएं शक्तिशाली है,झारखंड की राजनीतिक हलकों में इनकी मज़बूत पकड़ है।और तीनों की जीत भी लगभग पक्की मानी जाती है।

इस बार झारखंड की राजनीति में यह महिला उम्मीदवार और महिला मतदाता, दोनों की अहम भूमिका होने जा रही है। 

इस चुनावी जंग में महिला नेताओं के लिए भी बड़ा इम्तिहान भी है।भजपा ने जिन तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।उसमे अनपूर्णा देवी भाजपा से वर्तमान सांसद और केंद्र में मंत्री हैं।लेकिन दूसरी तरफ ये तीनो महिलाएं दूसरी पार्टी की मज़बूत शख्शियत रही है।अनपूर्णा देवी पहले राजद में थी।विंधानसभा का चुनाव जीतती रही और सयुंक्त बिहार में और झारखंड अलग होने के बाद झारखण्ड में मंत्री भी रही।पिछले चुनाव में भाजपा इन्हें पार्टी का हिस्सा बनाने में सफल रही।और ये चुनाव जीत कर लोकसभा गयी।मंत्री भी बनी।इस बार फिर कोडरमा से ये चुनाव मैदान में हैं।

इसी तरह भाजपा ने इस बार गीता कोड़ा और सीता सोरेन को अपने पार्टी में लाने में सफल रही।गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद हैं।ये मज़बूत जनाधार वाली नेता मानी जाती है। 2019 के लोकसभा में इन्होंने मोदी लहर में भी झारखंड में कांग्रेस की इज्जत बचाई।और एक मात्र सिंहभूम की सीट जीत कर लोकसभा में गयी।लेकिन झारखंड में कांग्रेस के मठाधीशों के वर्चस्व और लगातार इस महत्वपूर्ण सांसद की उपेक्षा ने भाजपा के दामन थमने के लिए इन्हें बाध्य कर दिया।आज ये भाजपा की हिस्सा बन गयी।

तीसरी महत्वपूर्ण महिला नेता सीता सोरेन है जो लगातार तीन बार विधायक रही, शिबू सोरेन परिवार की बहू है,लेकिन इनका भी आरोप है कि तीन बार विधायक रहने के बाद भी उनकी पार्टी उन्हें मंत्री नही बनाया।परिवार और पार्टी की उपेक्षा से त्रस्त होकर ये भाजपा की हिस्सा बनी।और भाजपा ने इन दोनों को बहु सम्मान देते हुए गीता को सिंहभूम और सीता को दुमका से टिकट दिया। अब इस समर में ये अपनी जीत के लिए जनता के बीच जा रही है।

भाजपा के इस कदम के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन ने भी एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त दो अन्य सीटों पर महिला नेताओं की उम्मीदवारी पर विचार चल रहा है। इंडिया गठबंधन की ओर से राज्य की 14 में से सात सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें से दो सीटों पर महिला प्रत्याशी उतर सकती हैं। गोड्डा में कांग्रेस की ओर से दीपिका पांडेय सिंह और जमशेदपुर में झामुमो की ओर से स्नेहा महतो की उम्मीदवारी पर विचार चल रहा है। ऐसा हुआ तो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा, जब दो प्रमुख सियासी गठबंधनों की ओर से तीन-तीन महिला प्रत्याशी मैदान में होंगी।

झारखंड बनने के बाद अब तक तीन महिलाएं लोकसभा पहुंच पाई हैं। वर्ष 2004 में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने खूंटी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। 2019 में कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और सिंहभूम से गीता कोड़ा विजयी हुई थीं।

झारखंड में चार लोकसभा सीट ऐसी हैं जिन पर आदिवासी महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगी क्योंकि यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। झारखंड की राजमहल, सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

खूंटी लोकसभा सीट पर कुल 6,67,946 महिला मतदाता हैं। खूंटी सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करते हैं। पार्टी ने फिर उन्हें इस सीट से प्रत्याशी बनाया है. सिंहभूम लोकसभा सीट पर 7,27,734 महिला और 7,05,167 पुरुष मतदाता हैं।

उधर, राजद ने पलामू सीट पर ममता भुइयां को प्रत्याशी बनाया है. वह महीने भर पहले तक भाजपा में थीं। उनका ताल्लुक भी सियासी परिवार से है। वह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे दुलाल भुइयां के भाई की पत्नी हैं।यहां उनका मुकाबला भाजपा के दो बार के सांसद बीडी राम से होगा।

अब देखना है कि इस बार कितनी महिलाएं झारखंड से लोकसभा जा पाती है और झारखंड के महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर पाती है या नही।

Jharkhand

Apr 08 2024, 20:32

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया मटेरियल कोषांग का निरीक्षण


धनबाद :आज दिनांक 08 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त गोल्फ ग्राउंड के समीप विवाह भवन में स्थित मटेरियल कोषांग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मटेरियल कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार को युद्ध स्तर पर कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्य सिस्टमैटिक तौर पर करें एवं सामग्री कोषांग में जिस भी सामग्री की कमी है उसे अभिलंब निर्वाचन शाखा से डिमांड करते हुए प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते वह मटेरियल कोषांग का निरीक्षण किया जाएगा, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही एवं लापरवाही नहीं बरतेंगे।

इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, कृषि पदाधिकारी श्री शिव कुमार राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, ऑफिस असिस्टेंट डीआरडीए श्री संतोष कुमार गुप्ता, भी थे।

Jharkhand

Apr 08 2024, 20:29

झरिया के दो बूथों पर कब्जा देख भड़की एडीएम, खाली कराने का दिया निर्देश

धनबाद : निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। रविवार को धनबाद के एडीएम लॉ इन ऑडर हेमा प्रसाद झरिया पहुंची। झरिया विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ऐसे दो बूथ पाए गए जहां पर किसी का परिवार रह रहा है या फिर किसी संवेदक के गोदाम बना हुआ है। यह देखते ही एडीएम भड़क उठी। तत्काल दोनों ही बूथ स्थल को खाली कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है। ऐसे में बूथ का कमरा खाली रहना चाहिए। ताकि बीएलओ पहुंचकर मतदान सम्बंधित कार्य कर सके।

 साथ साथ बूथ पर पानी बिजली व शौचालय की व्यवस्था को भी देखा। साथ ही सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि उसे अविलंब ठीक करवाए।उन्होंने जामाडोबा आलम नगर बूथ नंबर 142, रमजानपुर 167 नंबर बूथ,बरारी स्कूल 263, 264, 265, 266, बरारी सराफतपुर में बूथ नंबर 256 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। उनके साथ झरिया सीओ राम सुमन प्रसाद, बलियापुर सीओ सुदीप कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यनारायण राम ,सुपरवाइजर विपिन चौहान आदि थे।

Jharkhand

Apr 08 2024, 20:28

पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर पंचायत भवन में किया प्रदर्शन

धनबाद : डोलाबाद पंचायत में नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने से क्षुब्ध पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को मुलिया सुनीता मलिक के नेतृत्व में पंचायत भवन के सामने खाली बर्तनों के साथ विरोध प्रदर्शन किया.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ नारे लगाये गये. ग्रामीणों का कहना है कि जब से इस पंचायत में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछायी गयी है, तब से तीन-चार दिनों से गांव में पानी नहीं आ रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार इस पंचायत के दोलाबाद, ददाहा व मोको को नल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है. 10 हजार लोग इससे प्रभावित हैं. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द पंचायत में नल जल योजना के तहत पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो ग्रामीण प्रखंड कार्यालय व जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे. इस अवसर पर प्रमुख सुनीता मल्लिक, उपप्रमुख जय बनर्जी, वार्ड सदस्य हेमलाल टुडू, बंगाली हेम्ब्रम, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे.

Jharkhand

Apr 08 2024, 13:39

हज़ारीबाग लोकसभा सीट: क्या भाजपा के गढ़ में जेपी भाई पटेल कांग्रेस का झंडा.लहरा पायेंगे..?जानिए हज़ारीबाग का संसदीय इतिहास...!

झारखंड डेस्क

हज़ारीबाग लोकसभा सीट पर इस बार दो दिग्गज आमने सामने है। एक तरफ भाजपा की ओर से सदर विधायक मनीष जयसवाल और दूसरी तरफ कांग्रेस से मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल।वैसे जयप्रकाश भाई पटेल स्व टेकलाल महतो के राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं।और वर्तमान में भाजपा के मांडू विधायक थे। जब हज़ारीबाग से मनीष जयसवाल को भाजपा से लोकसभा की टिकट मिल गयी तो उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस उन्हें हज़ारीबाग लोकसभा सीट से टिकट दे दी है।अब सवाल उठता है कि क्या जेपी भाई पटेल इस सीट पर मनीष जयसवाल को शिकस्त देकर कांग्रेस कझण्डा लहरा पाएंगे।

यूं तो हज़ारीबाग लोस से भाजपा सात बार चुनाव जीतती आ रही है। हजारीबाग सीट से सबसे पहले भाजपा ने 1989 में अपनी जीत का खाता खोला था। उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी यदुनाथ पाण्डेय ने 2,33,060 मत हासिल कर सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को 43,419 मत के अंतर से पराजित कर पार्टी को पहली जीत दिलाई थी।

हज़ारीबाग पर बना रहा भाजपा का दबदबा

इसके बाद 1991 एवं 2004 में हुए दो लोस चुनाव को अगर छोड़ दें तो बाकी सभी चुनावों में भाजपा की जीत हुई। 

इसके दो साल बाद 1991 में हुए चुनाव में सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने 1,71,725 मत हासिल कर भाजपा के यदुनाथ पाण्डेय को 24,681 मतों के मामूली अंतर से पराजित कर विजयी हुए थे।

सीपीआई से हुई इस जीत को भुवनेश्वर मेहता कायम नहीं रख सके। 1996 में हुए चुनाव में भाजपा के महावीर लाल विश्वकर्मा ने 2,37,357 मत प्राप्त कर 71, 251 मतों के अंतर से सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को पराजित कर दिया।

भाजपा प्रत्‍याशी की लगातार होती रही जीत

1998 के चुनाव में भाजपा ने महावीर लाल विश्वकर्मा के जगह यशवंत सिन्हा का चुनावी मैदान में उतारा। वे 3,23, 283 वोट प्राप्त कर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को 1,63,506 मतों से पराजित किया । 1999 के चुनाव में भी यशवंत सिन्हा ने 2,83,956 मत प्राप्त कर आरजेडी प्रत्याशी अकलू राम महतो को 1,82,642 मतों से पराजित करने में सफल रहे।

इसके बाद के 2004 के आम चुनाव में यशवंत सिन्हा की जीत पर ब्रेक लगाने में सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सफल हो गए।

उन्होंने 3,56,058 मत हासिल कर भाजपा के श्री सिन्हा को 1,05,328 मतों से हरा कर सांसद चुने गए। बाद के आम चुनावों में श्री सिन्हा एवं उनके पुत्र की जीत बतौर भाजपा प्रत्याशी दर्ज होती रही।

कांग्रेस को इस सीटपर लगातार करना पड़ा हार

2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में पुनः यशवंत सिन्हा को उतारा गया। उन्होंने 2,19,810 मत प्राप्त कर कांगेस के सौरभ नारायण सिंह को 40,164 मतों के अंतर हराने में सफल हुए।

2014 के आम चुनाव में भाजपा ने श्री सिन्हा की जगह उनके पुत्र जयंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारी। जयंत सिन्हा ने भी 4,06,931 मत प्राप्त कर कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को 1,59108 मतों से पराजित करने में सफल हुए। 2019 के आम चुनाव में भी जयंत सिन्हा ने पुर्व की जीत के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 7,28,798 मत प्राप्त कर कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 4,79,548 के बड़े अंतर से पराजित कर विजयी हुए थे।

इसके पूर्व के चुनाव में 1984 में कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय ने सीपीआई के मेहता को, 

1980 में जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह ने कांग्रेस के अजीमा हुसैन को, 

1977 में जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह ने कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय को पराजित कर जीत दर्ज की थी। 1971 में दामोदर पाण्डेय विजयी हुए थे।

हजारीबाग से अब तक चुने गए सांसदों की सूची

1952 - छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के

 रामनारायण सिंह 

1957- छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के ललिता राजे लक्ष्मी 

1962- स्वतंत्र पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह

 1967- निर्दलीय के कुंवर बसंत नारायण सिंह 

1968 ’ झारखंड पार्टी के मोहन सिंह ओबेराय 

1971- कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय 

1977 - जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह

 1980 - जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह 

1984- कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय 

1989- भाजपा के यदुनाथ पाण्डेय 

1991- भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता 

1996- भाजपा के महावीर लाल विश्वकर्मा

 1998- भाजपा के यशवंत सिन्हा 

1999 -यशवंत सिन्हा 

2004 - भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता 

2009- भाजपा के यशवंत सिन्हा

 

2014 भाजपा के जयंत सिन्हा 

2019- भाजपा के जयंत सिन्हा

Jharkhand

Apr 08 2024, 10:37

झारखंड के मौसम में आया बदलाव,गर्मी से मिली राहत,जानिए मौसम का हाल...!

झारखंड में मौसम का बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आज सोमबार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है राजधानी रांची में देर रात तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई थी। हवा की गति करीब 50 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है।

 क्या कहता है मौसम विभाग..?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्यभर में अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रह सकती है।

तापमान में गिरावट, मिली गर्मी से राहत

इधर, रविवार को रांची समेत गुमला, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और हजारीबाग में हल्की बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम में 3.8 मिमी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आई है। रांची का तापमान गिरकर 33.8 डिग्री पर आ गया। जमशेदपुर और मेदिनीनगर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गोड्डा व जामताड़ा का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

और तापमान में आ सकती है कमी

रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में रविवार को बादल छाए रहे। बूंदाबांदी और बारिश से अधिकांश जिलों के तापमान में कमी आई है। हवा के रुख में आए बदलाव से राज्य में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान और नीचे जाएगा।

रविवार को भी हुई राँची में बारिश

रांची में रविवार को अलसुबह 3:30 बजे हुई 10 से 15 मिनट की बारिश और चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। रांची में दिनभर बादल छाये रहे और बूंदाबांदी होती रही। शाम 7:30 बजे बाद 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चली तो इस बीच करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।

मौसम में बदलाव होने के कारण सामान्य से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान अब इससे नीचे आ गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अगले तीन दिन बादल छाए रहने और बारिश से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी आने आ सकती है।

 *क्यों आया मौसम में बदलाव..?

मौसम विभाग के अनुसार, हवा के रुख में आ रहे बदलाव और वातावरण में नम हवाओं के आने से यह परिवर्तन हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इन दोनों सिस्टम के कारण मौसम ने करवट लिया है।

Jharkhand

Apr 07 2024, 17:00

धनबाद के कृषि बाजार समिति परिसर में लगी आग,कार समेत 8 गाडियां जलकर राख,


धनबाद :धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करने में लगे हैं. इस लोकसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत हासिल करने जा रही है।

विधायक ने यह बातें शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही. अध्यक्षता भाजपा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, हरिप्रकाश लाटा, वरिष्ठ नेता अरुण झा, संतलाल प्रमाणिक को सम्मानित किया गया. 

धनबाद के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं और कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से मंडित है. 

अंत्योदय के हमारे संकल्प ने सेवा,सुशासन और गरीब-कल्याण के स्वरूप में प्रभावी परिवर्तन लाए हैं. प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बलबूते पर भाजपा को भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है. जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि आज पार्टी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत,संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. पूर्व जिलाध्यक्ष तथा धनबाद लोकसभा के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसे लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचा है. पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि आज संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं व कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से संभव हुआ है.

 तारा देवी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है. 

कौन-कौन थे मौजूद :

समारोह को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रियंका पाल, संजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री रवि सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, वीरेंद्र हांसदा,धनेश्वर महतो, कन्हैया पांडे, मिल्टन पार्थ सारथी, गौरचंद बाउरी, योगेन्द्र यादव, राज किशोर जेना, स्वरूप भट्टाचार्य, रमा सिन्हा, प्रियंका रंजन, संतोषी आनंद, अजय दुबे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

 समारोह का संचालन महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया. 

सिंह मेंशन में लगाया झंडा :

भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने आवास पर संगठन का झंडा फहराया व समस्त कोयलांचल वासियों समेत पूरे देश वासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी.

Jharkhand

Apr 07 2024, 16:29

भाजपा इस बार भी धनबाद लोकसभा भारी वोटों से जीतेगी,हर कार्यकर्ता भारत निर्माण के संकल्प को सफल करें:- राज सिन्हा


धनबाद :धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करने में लगे हैं. इस लोकसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत हासिल करने जा रही है।

विधायक ने यह बातें शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही. अध्यक्षता भाजपा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, हरिप्रकाश लाटा, वरिष्ठ नेता अरुण झा, संतलाल प्रमाणिक को सम्मानित किया गया. 

धनबाद के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं और कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से मंडित है. 

अंत्योदय के हमारे संकल्प ने सेवा,सुशासन और गरीब-कल्याण के स्वरूप में प्रभावी परिवर्तन लाए हैं. प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बलबूते पर भाजपा को भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है. जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि आज पार्टी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत,संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. पूर्व जिलाध्यक्ष तथा धनबाद लोकसभा के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसे लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचा है. पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि आज संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं व कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से संभव हुआ है.

 तारा देवी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है. 

कौन-कौन थे मौजूद :

समारोह को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रियंका पाल, संजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री रवि सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, वीरेंद्र हांसदा,धनेश्वर महतो, कन्हैया पांडे, मिल्टन पार्थ सारथी, गौरचंद बाउरी, योगेन्द्र यादव, राज किशोर जेना, स्वरूप भट्टाचार्य, रमा सिन्हा, प्रियंका रंजन, संतोषी आनंद, अजय दुबे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

 समारोह का संचालन महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया. 

सिंह मेंशन में लगाया झंडा :

भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने आवास पर संगठन का झंडा फहराया व समस्त कोयलांचल वासियों समेत पूरे देश वासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी.

Jharkhand

Apr 07 2024, 15:07

लेबी वसूली के लिए जब उग्रवादियों ने पुल का काम बंद कराया तो गांव वाले संगठित होकर उग्रवादियों के विरुद्ध ग्रामीणों ने उठाया हथियार

गांव वालों ने कहा अगर विकास काम में हस्तक्षेप तो दौरा दौरा कर पीटेंगें

गुमला : गुमला जिले से एक पॉजिटिव खबर सामने आ रही।खबर यह है कि कोयल नदी पर छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य बंद नक्सलियों ने बंद करा दिया। नक्सलियों ने एक कर्मी को कुछ देर तक बंधक रखा और पर्चा छोड़ा की जब तक ठीकेदार द्वारा लेवी नही पहुंचाया जाता है तब तक इस पुल का काम नही होने दिया जाएगा।

इस बात की सूचना ज्योही घाघरा प्रखंड के डुको सिकवार गांव के ग्रामीणों को लगी।ग्रामीण टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ एकजुट होकर हरवे हथियार उठा लिया है. साथ ही बंद कराये गये पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

ग्रामीणों ने उग्रवादियों को चेताते हुए कहा है कि अब अगर गांव के विकास के काम में बाधा पहुंचाया, तो दौड़ा दौड़ा कर पीटेंगे।.

 उग्रवादियों का कहना था कि जब तक लेवी की राशि नहीं मिलेगी निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। इस घटना की जानकारी जब शुक्रवार को ग्रामीणों को हुई, तो पूरे गांव में डुगडुगी बजा लोगों को शनिवार को पुल निर्माण स्थल पर जुटने के आह्वान किया गया। शनिवार को हरवे हथियार के साथ सैंकड़ो लोग टांगी, तलवार, बलुवा, हसुवा, तीर-धनुष, लाठी सहित पारंपरिक हथियार लेकर जुटे. ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अपने गांव के विकास के लिए वह खुद उग्रवादियों से लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पड़ोस के आधा दर्जन गांव के लोग उनके साथ हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गांव के विकास में अगर कोई भी उग्रवादी संगठन या फिर असामाजिक तत्व बाधा पहुंचायेंगे तो उनका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अब पुल निर्माण के कार्य को पूरा कराने की जिम्मेवारी हम लोगों की है। वहां काम करनेवाले लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान करते हुए काम पुल निर्माण का काम पूरा करायेंगे।इसके बाद ग्रामीणों के सामने ही पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया गया।

टीएसपीसी के उग्रवादियों ने पर्चा छोड़ा

लेवी की मांग को लेकर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के लोग गुरुवार की देर शाम पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे. उस वक्त कुछ मजदूर काम कर रहे थे। उग्रवादियों की संख्या पांच थी। पहले उग्रवादियों ने सभी मजदूरों को बंधक बनाया। इसके बाद पर्चा थमाते हुए कहा है कि जब तक लेवी की राशि नहीं मिलेगी पुल का काम बंद रहेगा। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बरामद किया।

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:15

बिना त्रुटि दूर किए याचिकाझारखंड हाई कोर्ट ने दायर किये जाने के कारण केंद्रीय मंत्री अर्जुन पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना

अर्जुन मुंडा को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई



झारखंड हाई कोर्ट ने दायर याचिका में बिना त्रुटि दूर किए मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

 झारखंड हाई कोर्ट ने दायर याचिका में बिना त्रुटि दूर किए मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

दरअसल हाई कोर्ट अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है। इसके बाद भी मामले को Court में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया।

कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कोर्ट ने जुर्माना की इस राशि को एडभोकेट क्लर्क एसोशिएशन, झारखंड हाई कोर्ट के पास जमा करने का निर्देश दिया है।

हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अर्जुन मुंडा को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होनी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार्यक्रम के तहत सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। मामले को लेकर धुर्वा थाना में कांड संख्या 107/ 2023 दर्ज किया गया था।

इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक अमित मंडल, समीर उरांव, सांसद निशिकांत दुबे सहित 41 नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी।

 अर्जुन मुंडा की ओर से इसी प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह हाई कोर्ट से किया गया है।